स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” — जनरल ऑब्जर्वर बी. महेश्वरी
* 135-मोरवा विधानसभा में चुनावी प्रक्रिया के निरीक्षण में दिए आवश्यक निर्देश समस्तीपुर समाचार समस्तीपुर : 17 अक्टूबर आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर श्रीमती बी. महेश्वरी ने शुक्रवार को पूरे निर्वाचन क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया तथा उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और पारदर्शी ढंग से संपन्न हों।श्रीमती महेश्वरी ने कहा कि आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन प्रत्येक स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में शामिल कर्मियों को सावधानी, तत्परता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। *बैठक में दिया पारदर्शिता और समन्वय का संदेश* निरीक्षण के बाद जनरल ऑब्जर्वर ने संबंधित अधिकारियों और निर्वाचन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक...